Last Updated: August 27, 2012

The Glory of God's Chanting

भगवान का स्मरण और स्मरण रूपी अमृत की महिमा 

भगवतस्मरण रुपी अमृत मानव के लिए कितना जरूरी है, इस विषय की चर्चा करने से पहले मैं यह बताना उचित समझाता हूँ की भगवत स्मरण-अमृत क्या है ?

आप के मन में विचार उठ रहे होंगे की इतनी सर्व साधारण बात को क्यों बताया जाता है, पर जरूरत बताने या समझाने की नहीं है, बल्कि उसको अपनाकर जीवन में उतरने की है | और भगवान का सतत संकीर्तन और नाम जप ही भागवत नाम अमृत कहलाता है | तथा  भगवान नाम के स्मरण व नित्य चिंतन करने से मनुष्य के सभी पापों का सर्वथा नाश हो जाता है | अत: कहा गया है कि:-

हरिर्हरति पापानि दुष्टचित्तेरपिस्मृत: |
अनिच्छयाऽपि संस्पृष्टो दहत्येव ही पावक: ||      

अर्थात:- जिस प्रकार अग्नि बिना इच्छा के स्पर्श करने पर भी जला देती है, उसी प्रकार भगवान नाम भी दुष्टजनों के द्वारा स्मरण करने पर उनके समस्त पापों को हर लेता है |

Last Updated: August 25, 2012

Mantra To Prevent and Save form Premature Death

अकालमृत्यु निवारण और वंश वृद्धि के लिए

भगवान भोलेनाथ के सिद्ध मन्त्रों का जाप सर्वदा फलदायी होता है और मन्त्रों को श्रृद्धा व भक्तिपूर्वक जाप करना फलदायी होता है | 

Last Updated: August 24, 2012

Mantra To Accomplish all Wishes and Destroy Enemy

सर्वमनोकामना सिद्धि तथा शत्रु पर विजय हेतु शिव मंत्र

Lord Shiva Shankar
भगवान शिव जो कि सृष्टि के विनाशकर्ता तथा संहारकर्ता है, और हिंदू मान्यताओं के अनुसार त्रिदेवो में इनका अहम कार्य है वो है संहार करना | अर्थात देवो के देव महादेव संहारक होते हुए भी जगत का आधार है और भक्तो में परम और करुना कि मूर्ति है | मनोकामना प्राप्त करने के लिए अर्थात मनोरथ सिद्ध करने हेतु तथा शत्रु का विनाश करने हेतु इस मंत्र का प्रयोग किया जाता है | 

आदिकाल से ही भगवान शिव को कृपा करने और वर देने के लिए अग्रणी माना जाता रहा है और भगवन महादेव तो इतने भोले है कि कोई भी भक्त पूर्ण श्रृद्धा से और पूर्ण समर्पण से उनको जपता है तथा वे प्रसन्न होने पर यह नहीं देखते कि कौन उनसे क्या वर मांग रहा है, तभी तो इनको भोलेनाथ भी कहा जाता है |

Last Updated: August 23, 2012

Mantra to Get Good Fiance and Child

योग्य वर और इच्छित संतान प्राप्ति हेतु शिव मंत्र 

In Hindi:-

नमोस्तु नीलग्ग्रीवाय सहस्राक्षाय मीदुषे |
अथोयेअस्यसत्त्वावो हन्तेभ्योकरन्नम: ||

Mantra to Make Brain Sharper (Shiva Mantra)

कुशाग्रबुद्धि पाने के लिए शिव मंत्र 

In Hindi:-

याते रुद्रशिवातनूरघोरा पापकाशिनी |
तयानस्तन्नवाशन्त मयागिरी शंताभिचाकशीहि ||

Last Updated: August 22, 2012

Significance Of God Worship & Satsang

सत्संग और प्रार्थना की महिमा तथा महत्व 

In Hindi:-
बिनु सत्संग विवेक न होई |
राम कृपा बिनु सुलभ न सोई ||

Mantra to Fulfill Desires and Wishes

मनोकामना पूर्ण करने हेतु मंत्र

आज इस धर्म और अधर्म के कल्पित संसार में कई लोग अभी भी भगवान को ही सर्वशक्तिमान मानते है और मानना भी चाहिए क्योकि इस बात में किंचितमात्र भी संदेह नहीं है कि भगवान ही सर्वशक्तिमान है | तथा जो यह मानते है और कहते है कि भगवान नहीं है तो ऐसे मूर्ख और नाराधामी लोगों का जीवन पशु सामान है जो देख और महसूस तो कर पा रहे है पर उस शक्ति-स्वरूप परमात्मा का गुणगान नहीं कर पाते है, तथा इस कलियुग के मायाजाल में बुरी तरह से फंसकर अपना यह जीवन तो नष्ट कर ही रहे है साथ ही साथ परलोक को भी कष्टमय बना रहे है |

Last Updated: August 19, 2012

Mantras to Get Rid from Trouble and Embarrassment

दुःख और शोक निवारण के लिए 

In Hindi:-
सुनहि बिनय मम बिटप असोका |
सत्य नाम करु हरु मम सोका ||

The True Fact of Universe

कर्मों के आधार पर परिणाम 

Universe
इस चराचर जगत का अटल सत्य यह है कि यहाँ पर प्राणीमात्र को जो कुछ भी मिलता है, यथा करने, रहने और खाने आदि का बंटवारा कर्मों के आधार पर होता है | प्राणी जैसा कर्म करते है वैसा ही उनको फल प्राप्त हो जाता है, इसमें कोई संदेह नहीं है |

अत: कर्मों का परिणाम कैसे प्राप्त होते है और कर्म किस तरह से प्राणी का हित और अहित कर सकते है, रामचरितमानस में इस सन्दर्भ में एक चौपाई इस प्रकार है :-

Mantra to Getting True Devotion of God

भगवान की भक्ति प्राप्त करने हेतु मंत्र

This mantra’s from kishkindha kand of Ramcharitmanas and by chanting this mantra, you will getting success everywhere in life.

In Hindi:-

अब प्रभु कृपा करहूँ एहिं भांती |
सब तजि भजन करहूँ दिन राती ||

Last Updated: August 17, 2012

Methods of Sankalp (Resolve) For Worship

पूजा-पाठ करने से पहले संकल्प करने की विधि

 किसी भी पूजा पाठ, अनुष्ठान या जाप करने से पहले संकल्प करना अति आवश्यक होता है, और बिना संकल्प के शास्त्रों में पूजा अधूरी मानी गयी है | अत: आज मैं इस विषय पर चर्चा कर रहा हूँ कि, वैष्णव संध्या में संकल्प कैसे लिया जाता है |          

Last Updated: August 15, 2012

Mantra To Destroy Crisis & Difficulties

संकट की स्थिति में निवारण हेतु

Lord Hanuman
हनुमान जी को संकट या विपदा में सर्वप्रथम याद किया जाता है, क्योकि इन्हीं कि कृपा से संकट पल भर में दूर हो सकता है, ऐसा तुलसीदास जी ने कहा था कि :-

संकट ते हनुमान छुडावे |
मन क्रम वचन ध्यान जो लावे | |

और 

संकट कटे मिटे सब पीरा |
जो सुमिरे हनुमत बलबीरा ||

अत: संकट के समय हनुमान जी का श्रृद्धा सहित ध्यान कर इन मन्त्रों का जाप करने से सभी प्रकार कि बाधाओं का निराकरण होता है |

मंत्र इस प्रकार से है :-

Mantras For Good Wishes & happiness

मंगल कामना हेतु मंत्र

In Hindi:-

मंगल भवन अमंगल हारी | द्रवउँ सो दशरथ अजिर बिहारी ||1||

मंगल भवन अमंगल हारी | उमा सहित जय जपत पुरारी ||2||

Mantra to Get Again Your Lost Things

खोई हुयी वस्तु पुनः प्राप्त करने के लिए मंत्र

Lord Ram
रामचरितमानस के इस मंत्र से खोई हुयी चीज या प्रिय वस्तु श्री राम प्रभु की कृपा से शीघ्र ही मिल जाती है अत: जिन व्यक्तियों के किसी भी वस्तु या प्रियजनों का पता नहीं लग पा रहा हो उन्हें इस मंत्र का प्रयोग अवश्य कारण चाहिए | तथा श्री राम में श्रृद्धा और भक्तिभाव रखते हुए इस परम सिद्ध मंत्र का कम से कम 108 बार जाप अवश्य करे | जिससे कि श्री राम जी कि कृपा हो तथा आपकी खोई हुयी वस्तु आपको प्राप्त हो | इस मंत्र जाप प्रात: और संध्याकाल में तब तक करे जब तक आपकी खोई हुयी वस्तु मिल नहीं जाती |

Mantra to Get Rid of All Problems

विविध रोगों तथा बीमारियों से छुटकारा पाने के लिए

In Hindi:-

दैहिक दैविक भौतिक तापा |
राम राज नहिं काहुहि ब्यापा ||

Last Updated: August 14, 2012

Mantra to Visitation Of God

भगवान के दर्शन प्राप्त करने के लिए

In Hindi:-

भक्त बछल प्रभु कृपानिधाना |
बिस्वबास प्रकटे भगवाना ||

Last Updated: August 13, 2012

Hanuman Mantra & Hanuman Stuti

हनुमान जी की स्तुति व आराधना करने के लिए

In Hindi:-

श्री गुरु चरण सरोज रज, निज मन मुकुरि सुधार |
बरनऊ रघुवर बिमल जसु, जो दायक फलि चार ||1||

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरो पवनकुमार |
बल बुद्धि विद्या देहु मोहि हरहु क्लेश विकार ||2||

प्रनवऊ पवन कुमार खल बल पावन ग्यानघन |
जासु ह्रदय आगार बसहिं राम सर चाप धर ||3||

महावीर विनवऊ हनुमाना | राम जासु जस आप बखाना ||4|| 

In English:-

Shri Guru Charan Saroj Raj, Nij Man Mukuri Sudhari |
Baranau Raghuvar Bimal Jasu, Jo Dayak Falu Chari ||1||

Biddhiheen Tanu Janike, Sumirou Pavankumar |
Bal Buddhi Vidya Dehu Mohi, Harahu Klesh Vikar ||2||

Pranau Pavankumar Khal Bal Paavan Gyanghan |
Jasu Hriday Aagar Basahin Ram Sar Chap Dhar ||3||

Mahaveer Vinavau Hanumana | Ram Jasu Jas Aap Bakhana ||4||

हनुमान जी की स्तुति और पाठ करने के लिए इन मन्त्रों का उपयोग करना चाहिए | ये सभी मंत्र रामचरित मानस से लिए गए है और इनमे गोस्मामी तुलसीदास जी ने हनुमान जी की महिमा और शक्ति का गुणगान किया है |

For any query or related information about mantras, you can comment from the comment box.

Last Updated: August 12, 2012

Mantra for Getting Mental Strength

Mantra To Getting Physical, Mental And Spiritual Strength 

शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करने हेतु प्रतिदिन सुबह और शाम को निम्न मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए और भगवान श्री कृष्ण का निरन्तर ध्यान करते रहना चाहिए |

यह षोडाक्षरी मंत्र कहलाता है और इस मंत्र का प्रभाव अद्भुत है | इस मंत्र से भगवान नारायण के दोनों रूपों श्री राम और कृष्ण की स्तुति होती है | इस मंत्र के जाप से साधक को मानसिक शांति मिलती है और क्लेशों से छुटकारा मिलता है |

Mantra For Pitra Dosh Nivaran & Pitra Shanti

पितृदोष और पितृशांति के लिए मंत्र :-


पितृदोष क्या है और कैसे होता है:- जब किसी भी व्यक्ति की कुंडली के नवम पर जब सूर्य और राहू की युति हो रही हो तो यह समझा जाता है कि उसके पितृ दोष योग बन रहा है | भारतीय संस्कृति में पुराणों और शास्त्रों के अनुसार सूर्य तथा राहू जिस भी भाव में बैठते है,  उस भाव के सभी फल नष्ट हो जाते है | यह योग व्यक्ति की कुण्डली में एक ऎसा दोष है जो सभी प्रकार के दु:खों को एक साथ देने की क्षमता रखता है, इस दोष को पितृ दोष के नाम से जाना जाता है |


व्यक्ति की कुन्डली का नवम् भाव अथवा घर धर्म का सूचक है तथा यह पिता का घर भी होता है | इसलिए अगर किसी की कुंडली में नवम् घर में ग्रहों कि स्थिति ठीक नहीं है अर्थात खराब ग्रहों से ग्रसित है तो इसका तात्पर्य है कि जातक के पूर्वजों की इच्छायें अधूरी रह गयीं थी अत: इस प्रकार का जातक हमेशा तनाव में रहता है एवं उसे मानसिक, शारीरिक तथा भौतिक समस्याओं और संकटों का सामना कारण पडता है |

Last Updated: August 10, 2012

Mantra for Away Disaster & Crisis

विपत्ति निवारण के लिए श्रीकृष्ण मंत्र

KRISHNA-RADHA
सभी प्रकार की आपदाओं और विपत्तियों के तारणहार भगवान श्री कृष्ण के इस संकट नाशक मंत्र के जाप करने से साधक को सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है और जीवन आनंदमय बन जाता है |

Last Updated: August 9, 2012

Significance Of Shri Krishna Janmashtami

पुराणों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महात्म्य 

Yogeshwar Shree Krishna
भगवान श्रीकृष्ण, पापों को हरण करने वाले और मनमोहन छवि वाले श्यामसुन्दर का जन्मदिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मन से मनाया जाता है | इस दिन पुरे विश्व के कृष्ण भक्त वर्त या उपवास रखते है |

Shree Krishna Janmashtami

श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव ( जन्माष्टमी महत्व)

Bal Swaroop Shri Krishna
श्री कृष्णजन्माष्टमी का पर्व इसलिए महत्वपूर्ण है क्योकि इसी दिन द्वापर युग में दुष्टों का विनाश करने और धर्म की पुनर्स्थापना करने के लिए भगवान कृष्ण का पृथ्वीलोक पर अवतरण हुआ था | और इस दिन भाद्रपद माह (कृष्ण पक्ष) की अष्टमी तिथि होने के कारण इस पावन अवसर को हम कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में जानने लगे | 

कृष्णजन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण का जनमोत्स्व है। जन्माष्टमी भारत में हीं नहीं बल्कि विदेशों में बसे भारतीय तथा श्रीकृष्ण भक्त भी इसे पूरी आस्था व उल्लास से मनाते हैं।

Krishna Mantra to Getting Full Success

विजय प्राप्ति के लिए कृष्ण मंत्र (श्लोक)

Krishna With Arjun
अगर आपको किसी भी क्षेत्र में विजय प्राप्त
करनी हो या जीवन में आने वाली विपरीत परिस्थितियों में आगे बढना हो तो श्रीमद्भगवद्गीता के इस श्लोक का जाप करना चाहिए |

In Hindi:-

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति: भारत: |
अभ्युत्थानम अधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम ||
(भगवद्गीता चतुर्थोध्याय श्लोक ७ )

Last Updated: August 8, 2012

Mantra for Getting Married Soon

शीघ्र विवाह हेतु कृष्ण मंत्र

Shri Krishna
ऐसे पुरुष जिनका विवाह नहीं हो रहा है या किसी बाधा के कारण विवाह में विलम्ब हो रहा है, तो उन्हें श्री कृष्ण के इस मंत्र का नित्य 108 बार जाप (जप) कारण चाहिए, जप करते समय श्री कृष्ण का ध्यान कारण चाहिए साथ ही आसान पर पूर्वाभिमुख होकर जप कारण श्रेष्ठ रहता है |

Last Updated: August 7, 2012

Sita (Janaki) Gayatri Mantra

सीता (जानकी) गायत्री मंत्र

In Hindi:-
ओम् जनकजायै   विद्मिहे रामप्रियायै  धीमहि |
तन्नो: सीता  प्रचोदयात ||


Last Updated: August 6, 2012

Devi (Brahmani) Gayatri Mantra

देवी (ब्रह्माणी) गायत्री मंत्र

In Hindi:-

ओम् ब्रह्मण्ये विद्मिहे महाशक्त्ये धीमहि |
तन्नो: देवी  प्रचोदयात ||

ओम् हीं श्री क्लीं नमः 
इति मूल मंत्र |

Last Updated: August 4, 2012

Goddess Durga Gayatri Mantra

दुर्गा (जगदम्बा) गायत्री मंत्र

In Hindi:-

ओम् कात्यान्ये च विद्मिहे कन्याकुमार्ये धीमहि |
तन्नो: देवी  प्रचोदयात ||1||

ओम् गिरिजायये  विद्मिहे शिवप्रियाये धीमहि |
तन्नो: दुर्गा  प्रचोदयात ||2||

Teej Fastival In India

Importance of Teej in India


पूर्ण भारतवर्ष में आज के दिन को तीज, हरियाली तीज और कजली तीज के रूप में मनाया जाता है, और यह त्योंहार मुख्यतः भारत और उसके आसपास के देशों में ही मनाया जाता है |

Last Updated: August 3, 2012

Ganesha Gayatri Mantra

गणेश गायत्री मंत्र

Lord Ganesha
In Hindi:-

ओम् तत्पुरुषाय विद्मिहे वक्रतुण्डाय धीमहि |
तन्नो: दन्ती प्रचोदयात ||

Last Updated: August 2, 2012

Brahma Gayatri Mantra

ब्रह्म गायत्री मंत्र

भगवान ब्रह्मा जगतपिता और परमपिता कहे जाते है क्योकि सारी सृष्टि के वे जनक कहे जाते है और उनको प्रजापति ब्रह्मा के नाम से भी जाना जाता है | जगत में पूजे जाने वाले तीनों देवो में इनको सर्वपूज्य माना जाता है और वयोवृद्ध होने के कारण सब देवों में पिता के रूप में पूजा जाता है अत: इसलिए इनको परमपिता भी कहा जाता है | भगवान ब्रह्मा को चार मुख होने के कारण चतुर्मुख ब्रह्म के नाम से भी जाना जाता है |

Lord Brahma

Last Updated: August 1, 2012

Importance of Raksha Bandhan In India

रक्षा बंधन का भारतीय संस्कृति में महत्व
  रक्षाबंधन – नाम से ही स्मरण हो आता है कि रक्षा हेतु बंधन और इस नाम का जिक्र करते ही याद आ जाता है श्रावण मास कि पूर्णिमा का शुभ अवसर जब बहने अपने भाई को चन्दनादि, और कुंकुम का टिका लगाकर आरती करती हुयी राखी का धागा बंधती है और वचन लेती है कि भैया आप मेरी रक्षा करने के लिए तैयार रहेंगे | और इसी रक्षाबंधन से जुडी है कई भारतीय पौराणिक कथाये, जो कि प्रत्येक भारतीय या तो बचपन में सुना करते थे या पढ़ा करते थे, इस नाम के मष्तिष्क में आते ही एकाएक ही इनका चित्रण दिमाग में घूम जाया करता है |

Lord Vishnu Gayatri Mantra

भगवान विष्णु गायत्री मंत्र

Lord Narayana
In Hindi:-
ओम् श्रीविष्णवे च विद्मिहे वासुदेवाय धीमहि |
तन्नो: विष्णोः प्रचोदयात ||1||